Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीनाट्यालय द्वारा आयोजित 21 दिवसीय निशुल्क अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का आज शुभारंभ...

नाट्यालय द्वारा आयोजित 21 दिवसीय निशुल्क अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का आज शुभारंभ किया गया

सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन एवम डांस-वांस के संयुक्त तत्वधान में चल रहे अभिनय कार्यशाला के प्रथम दिन करीब झारखंड के 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का शुभारंभ स्नेह फाउंडेशन के श्री राजीव रंजन ,समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी एवम डांस- वांस के निदेशक शिवम् मनोहरन ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। आज के कार्यशाला में सभी ने अपना परिचय देना सीखा एवं अलग-अलग भाषाओं के लय को किस प्रकार एक अभिनेता अपने में ले आता है वह सिखाया गया। साथ ही सभी को एकाग्र चित्त होने की कला भी सिखाई गई।

अगले 21 दिनों के कार्यकाल में अभिनय के विभिन्न बारीकियों को सिखाया जाएगा।
कल की कार्यशाला में योग के द्वारा हम खुद को कैसे शून्य में ला सकते हैं उसके बाद अपने नए चरित्र को खुद में पूरी तरह से प्रवेश करा सकते हैं, यह सिखाया जाएगा।
इस कार्यशाला में एन एस डी से वर्कशॉप कर चुके रोशन शर्मा, कोलकाता के रविंद्र भारतीय विश्वविद्यालय से मास्टर्स कर चुके सुकंठ ठाकुर, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से मास्टर कर रहे छात्र नितेश कुमार, रांची के प्रसिद्ध संस्था एक्सपोजर की स्वस्तिका शर्मा एवं योग विशेषज्ञ और अभिनेत्री आयुषी भद्रा के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बीच-बीच में रांची के गणमान्य कलाकारों एवं शिक्षकों के द्वारा सभी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन भी किया जाएगा।
यह जानकारी डांस बांस के प्रमुख सूरज कुमार ने दी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular