Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeकोहरामआजसू ने किया छात्रवृति अधिकार मंच का समर्थन, सत्र 2020-21 का ई-...

आजसू ने किया छात्रवृति अधिकार मंच का समर्थन, सत्र 2020-21 का ई- कल्याण पोर्टल को खोलने की रखी मांग

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने राजभवन के समक्ष सत्र 2020-21 का छात्रवृति पोर्टल खोलने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे छात्रवृति अधिकार मंच के समर्थन में धरना दिया। आजसू ने धरना के उपरांत मामले से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल सचिवालय को सौपा।

इस दौरान अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के हठधारी नीतियों के कारण राज्य के भविष्य एवं भावी शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। बीते 02 वर्षों से कोविड 19 संक्रमण के कारण विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया में विलंब होता रहा है, इसी कारण हजारों छात्र छात्राएं सत्र 2020-21 के छात्रवृति आवेदन से वंचित रह गए हैं। आजसू ने कई बार यह मांग उठाई है कि वृहद छात्र हित मे पुनः सत्र 2020-21 का छात्रवृति पोर्टल खोला जाए ताकि छात्र छात्राएं अपने पढ़ाई को पूर्ण कर सकें।

प्रदेश सचिव सह राँची जिला सह प्रभारी चेतन प्रकाश ने कहा कि कोविड के कारण बहुसंख्यक परिवारों की आय व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है इसलिए छात्र छात्राओं को अनिवार्य रूप से छात्रवृति की आवश्यकता है जिससे वो अपनी पढ़ाई को पूर्ण कर सकें। सरकार की हठधर्मिता के कारण बी.एड सहित विभिन्न प्रोफेशनल व वोकेशनल कोर्स (सत्र 2020-21) के छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थि राजभवन के समक्ष धरना दे रहे हैं। विभिन्न जिलों से आये विद्यार्थी मजबूर होकर सरकार के छात्र विरोधी नीतियों एवं अपने हक अधिकार रूपी छात्रवृति के लिए राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये। इस क्रम में कई छात्रों की तबियत भी बिगड़ गयी है। आजसू छात्र हित मे छात्रवृति अधिकार मंच के सभी मांगों का समर्थन करती है।

विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के मांग को अनदेखा कर सरकार ने 2021 2022 सत्र के विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोल दिया है, जबकि, किसी भी विवि व संस्थान में उक्त सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया भी अभी तक शुरू नहीं हुई है। वर्तमान राज्य सरकार छात्र- छात्राओं, युवाओं के प्रति संवेदनहीन है अतः अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने राज्यपाल महोदय से आग्रह आग्रह करती है कि हजारों छात्र छात्राओं के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु मामले में हस्तक्षेप करें एवं सत्र 2020-21 के छात्रवृति आवेदन पोर्टल को खुलावने की कृपा करें।

इस अवसर पर , प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, प्रदेश सचिव ओम वर्मा ,चेतन प्रकाश, अजित कुमार, ज्योस्तना केरकेट्टा, रांची वि. वि.अध्यक्ष नीतीश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सोनू कुमार, महासचिव राजकिशोर महतो, उदय मेहता, राहुल तिवारी, सौरभ शर्मा अभिषेक झा, अभिषेक शुक्ला, विक्की यादव, रोशन सेठ, आशुतोष कुमार, पिंटू पासवान, सन्नी वर्मा, दीपक दुबे,जगत मुरारी, निखिल ,सोनू, बांके विकास, गौरव ,पवन, रोहित इत्यादी उपस्तिथ थे ।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular