Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीचडरी सरना समिति के सामुदायिक भवन में कर्म पूजा महोत्सव को लेकर...

चडरी सरना समिति के सामुदायिक भवन में कर्म पूजा महोत्सव को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई

चडरी सरना समिति के सामुदायिक भवन में कर्म पूजा महोत्सव को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष श्री सबलू मुंडा एवं संचालन श्री कुमोद कुमार वर्मा ने किया। कर्म पूजा मे सरकार के गाइडलाइन के अनुसार वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए चडरी सरना समिति इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति कर्म पर्व को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि इस वर्ष कर्म पूजा 17/9/2021 दिन शुक्रवार को भादो एकादशी शुक्ल पक्ष के दिन उपवास एवं पूजा है। दूसरे दिन 18/ 9/20 21 को परना है। चडरी सरना समिति परना के दिन पूरे विधि विधान से सभी ग्रामवासी मिल कर सादगी के साथ कर्म देव का विसर्जन करेगी। चडरी ग्रामवासी का कर्म पूजा को सादगी से मनाने का निर्णय सराहनीय है। चडरी सरना समिति के पूर्व सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा ने कहा कि चडरी गोपालगंज के आदिवासी एवं सदान आदिकाल से साथ मिलकर हर त्यौहार को साथ साथ मनाते आए हैं। इस बार भी कर्म पूजा साथ मिलकर मनाएंगे। चडरी सरना समिति के पूर्व महासचिव सुरेंद्र लिंडा ने कहा कि आदिवासियों की पहचान रूढ़िवादी परंपरा ही मूल आदिवासियों की पहचान है। आज आदिवासी समाज पर चौतरफा हमला हो रहा है जिसमें सभी आदिवासी समाज को संगठित होने की जरूरत है तभी हमारा धर्म संस्कृति रीती रिवाज परंपरा को बचा कर रख सकते हैं। आज की बैठक में मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, चडरी सरना समिति के अभिभावक जोगेश्वर राम, मंगल मुंडा, अशोक मुंडा, बादल लिंडा, सुरेंद्र लिंडा, कुमोद कुमार वर्मा, अनिल तिर्की, चडरी मौजा के पहान गुड्डू पहान, चडरी मौजा के पईनभोरा मुन्ना मुंडा, महासचिव रवि मुंडा, कोषाध्यक्ष राजेश मुंडा, पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा, ममता देवी, काजल देवी, अर्चना मुंडा, सुमन तिर्की, हरिश्चंद्र तिर्की, छोटू पहान,फूतकू पहान, विक्की मुंडा, चीकू लिंडा, आकाश मुंडा, दीप मुंडा, संटी मुंडा, प्रेम लिंडा, शुभम मुंडा, शंकर लिंडा, विजेंद्र मुंडा,उदय मुंडा, संजय लकड़ा, अप्पू लिंडा, सागर भगत, सूरज मुंडा, कर्म देव मुंडा, मोहित मुंडा, अमन मुंडा, विक्रम उरांव, मुन्ना मुंडा, आशीष लिंडा, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular