Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडहजारीबागबड़कागांव प्रखंड के ग्राम जुगरा में मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास...

बड़कागांव प्रखंड के ग्राम जुगरा में मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती

बड़कागांव:- बड़कागांव प्रखंड के ग्राम जुगरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई| कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद पहुंची एवं रविदास जी की जयंती पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी| कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार तरीके से स्वागत किया, सर्वप्रथम विधायक ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप जलाया तथा उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने शिरोमणि संत रविदास के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलकर हमारे समाज में सुधार और समानता के पथ पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने मानव कल्याण और ईश्वर प्राप्ति का जो उपदेश दिया उनको मानकर समस्त विश्व में शांति व मानवता का कल्याण संभव है|

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular