Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीकोरोना की दूसरी लहर में गेल, रांची की टीम द्वारा किया गया...

कोरोना की दूसरी लहर में गेल, रांची की टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

कोरोना की दूसरी लहर में जहां एक ओर लोग एक दूसरे की मदद से कतरा रहे थे, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेल, रांची की सैनिटाईजेशन टीम का मार्गदर्शन गेल, रांची के जनरल मैनेजर- आलोक कुमार और नेतृत्व फायर एवं सेफ्टी विभाग के सीनियर मैनेजर- सौरभ आनंद अपनी जान की परवाह किये बिना निःस्वार्थ भाव से कर रहे थे।

इनके नेतृत्व में रांची के सार्वजनिक स्थल के साथ- साथ जिला प्रशासन द्वारा घोषित रेड जोन इलाकों में भी सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया । गेल, रांची द्वारा युद्घस्तर पर रांची के सदर अस्पताल, रिम्स रांची, सरकारी संस्थान, मेकॉन कॉलोनी, सेल सिटी एवं फॉरेस्ट कॉलोनी में प्रत्येक दिन सैनीटाईजेशन का कार्य किया गया। गेल रांची द्वारा इस कार्य को दो शिफ्टों (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक) में किया जाता था। रांची प्रशासन के साथ- साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा गेल, रांची के किये गए इस कार्य की सराहना की गयी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular