Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीहर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति चिन्तन करने की जरूरत: इंदु कुमारी

हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति चिन्तन करने की जरूरत: इंदु कुमारी

रिपोर्ट- संजय गुप्ता

डकरा खलारी। हमारी संस्कृति का प्रकृति के साथ गहरा रिश्ता है। तभी तो पुराणिक काल मे ऋषि-मुनि तपस्या करने जंगल को अपना आश्रय बनाते थे। पेड़ पौधे लगाना पूण्य का काम है। ये बातें एन के एरिया मयूरी महिला मंडल के अध्यक्षा श्रीमती इंदु कुमारी ने कही। वे मंगलवार को वीआईपी क्लब परिसर में औषधीय वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रकृति का नया रूप सामने आया है। यह रूप हमेशा ऐसी ही बरकरार रहे इसके लिए हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति चिन्तन करने की जरूरत है। इस दौरान श्रीमती इंदु कुमारी के अलावे मयूरी महिला मंडल के सदस्य श्रीमती रेखा मेहता, श्रीमती मिट्ठू बंदोपाध्याय, श्रीमती सीमा ठाकुर ने सामूहिक रूप से कई प्रकार के औषधीय पेड़ लगाये। पूरे कार्यक्रम की विधि व्यवस्था कार्मिक अधिकारी दिवाकर साहू के देख रेख में सम्पन्न हुई।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular