Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीरांची के बिरसा मुंडा जेल का प्रभार लेने आ रहे गढ़वा के...

रांची के बिरसा मुंडा जेल का प्रभार लेने आ रहे गढ़वा के जेलर अंजय श्रीवास्तव सड़क हादसे में घायल

रांची//झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के नए जेलर का प्रभार लेने जा रहे अंजय श्रीवास्तव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. वह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का प्रभार लेने जा रहे थे.शुक्रवार को गढ़वा मंडल कारा से उनका ट्रांसफर हुआ था. उन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का नया जेलर बनाये जाने का आदेश जेल आइजी ने जारी किया था. शनिवार को ही अंजय श्रीवास्तव गढ़वा जेल से विरमित कर दिये गये. उसी दिन शाम को गढ़वा से रांची के लिए निकले होटवार जेल का प्रभार लेने के लिए गढ़वा से रवाना हुए अंजय श्रीवास्तव सड़क हादसे में घायल हो गये. जेलर अंजय श्रीवास्तव ने बताया कि लातेहार पतकी में एक बंदर को बचाने के क्रम में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. उन्हें सीने और कमर में चोट आई है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें लातेहार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. फिलहाल वे ठीक हैं.

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular