Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeकोहरामआंदोलनझारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय कार्य समिति के बैठक में संगठन मंत्री...

झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय कार्य समिति के बैठक में संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहा भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ने से पहले खुद ईमानदार बने

झारखंड अगेंस्ट करप्शन का केंद्रीय कार्य समिति का बैठक करम टोली चौक मोराबादी में प्रेस क्लब में हुई इस बैठक में केंद्रीय कार्यसमिति का पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे ।

इस बैठक में मुख्य मुद्दा झारखंड में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडने का था और इस बैठक में विभिन्न जिले से सैकड़ों से अधिक पदाधिकारी आए हुए थे।

झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब तक नहीं रुकूंगा जब तक झारखंड में हो रहे भ्रष्टाचार कम न हो जाए और कहां की कमेटी को मजबूत करके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ा जाएगा।

केन्द्रीय संयोजक चितरंजन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड अगेंस्ट करप्शन कुछ ही महीनों में पूरा भारत में गूंजेगा और कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव के खींचे गए लकीरों पर चलकर पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को तेज करना है।

साथ ही साथ केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए पहले खुद ईमानदार बनना होगा तभी हम भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ सकते हैं। जब हम ईमानदार होंगे तभी हमारे देश के जनता मेरे साथ होंगे । इस बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा मुंडा, चितरंजन कुमार, विक्रांत ज्योति ,अशीष सिन्हा, सुजीत महतो,सुनील पटेल, निपु सिंह, अमित मुंडा, और प्रमोद यादव, इत्यादि मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular