Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीजन संग्रह- धन संग्रह अभियान युवाओं एवं आजसू के बीच एक सेतु...

जन संग्रह- धन संग्रह अभियान युवाओं एवं आजसू के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगा:- नीरज वर्मा

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार पार्टी द्वारा पूरे झारखंड में चलाए जा रहे धन संग्रह- जन संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत आज डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भी की गई जिसका शुरुआत मूख्य अतिथि के रूप आजसू के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने किया।

मौके पर जन संग्रह- धन संग्रह अभियान की शुरुआत करते हुए आजसू के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कि कई आंदोलन, संघर्ष, मुहिम की साक्षी रही आजसू पार्टी का जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान पूरे झारखंड में पिछले कई दिनों से चल रहा। इसका मकसद स्पष्ट और व्यापक है। यह अभियान छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के साथ भावनात्मक संबंध को मजबूत करते हुए युवाओं एवं आजसू के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगा। राजनीतिक व नैतिक जवाबदेही के साथ। हमारी समझ है कि इस तौर-तरीके से युवाओं में एक नई राजनीतिक संस्कृति पैदा करने का है। जन संग्रह हमारे लिए यज्ञ के समान है। आजसू के हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक इस अभियान में अपनी सहभागिता जरूर सुनिश्चित कर रहे है। यह रास्ता आगे बढ़ने और झारखंड के राजनीतिक हालात बदलने का साहस देगा। सामूहिकता और जनभागीदारी की भावना का संचार करेगा। जिससे युवाओं की उम्मीदों को बल प्रदान करेगा।

नीरज वर्मा ने आगे कहा की या सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि नए झारखंड के निर्माण की नीव है, जब झारखंड के छात्र-युवा झारखंड के नवनिर्माण में अपना हाथ आगे बढ़ाएंगे तो जनभगीदारी की भावना का संचार होगा और युवाओं को बल मिलेगा जाहिर है अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेगी इस अभियान के तहत आजसू डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 1000 सक्रिय सदस्य बनाने का संकल्प लिया है, जो विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे झारखंड में मुखर होकर अपनी बातों को रखेंगे और झारखंड के युवाओं की आवाज बनेंगे। क्योंकि आजसू पार्टी ने 2022 को संघर्ष का वर्ष रखा हैं।

वही मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक झा ने कहा कि आजसू छात्र हित में संघर्ष करने के लिए सदैव तत्पर हैं क्योंकि आजसू ही विश्वविद्यालय कैंपस में सालों भर यहां के छात्रों के लिए आवाज बनती है और सदैव छात्र हित में काम करती है जिसका परिणाम आज पहले दिन के सदस्यता अभियान में 195 छात्र-छात्राओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण किया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से:- संयोजक अभिषेक झा, निशा मिंज, ऋषभ कुमार, आयुषी कुमारी, नैना, सलोनी, नेहा, स्वाति, शशि, सपना, श्रद्धा, सागर, विकास, सेंटी, रित्विक, हिमांशु, निशांत, सन्नी वर्मा के अलावे कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular