Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडगिरिडीहझारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने देवघर एव गिरिडीह जिले...

झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने देवघर एव गिरिडीह जिले का किया दौरा

शिक्षा बचाओ देश बचाओ मुहिम के तहत देवघर एव गिरिडीह जिले में झारखंड कांग्रेस एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने नई शिक्षा नीति के नुकसान और अन्य संबंधित मुद्दों पर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ चर्चा किया।

इस दौरान झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह जी ने कहा कि नयी शिक्षा नीति केंद्रीकरण और निजीकरण को बढ़ावा देती है।गरीब बच्चो के साथ यह सीधा साधा खिलवाड़ है इससे भविष्य में निजीकरण के कारण रोजगार के अवसर खत्म हो जायेंगे नयी शिक्षा नीति सिर्फ निजीकरण को बढ़ावा दे रही है आखिरकार गरीब विद्यार्थी जाये तो जाये कहा।

इसके उपरांत सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व महासचिव रवि वर्मा ने कहा कि नयी शिक्षा नीति के तहत इससे स्वार्जनिक संस्थान निजी संस्थान बन जाएंगी तथा नयी शिक्षा नीति के तहत भविष्य में छात्रों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। गिरिडीह जिला अध्यक्ष सरफराज ने कहा कि यह छात्र हित में सही नही इसलिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संग़ठन नयी शिक्षा नीति का विरोध करती है।

इसके पूर्व गिरिडीह टावर चौक पे एन.एस.यू.आई द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी और उनकी पत्नी समेत सभी सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी गयी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular