Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeधर्म-कर्मसावन के दूसरे सोमवार को संध्या 6 बजे पहाड़ी मंदिर के मुख्य...

सावन के दूसरे सोमवार को संध्या 6 बजे पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर महाआरती की गई

सोमवार संध्या 6:00 बजे रांची पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर भव्य महाआरती कि गई। इस पावन मौके पर आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि तमाम सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों और सनातन धर्मावलंबी ने मिलकर आज सोमवारी के दिन यह भव्य महाआरती की है आज की इस भव्य आरती में सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। आने वाले सोमवारी को इससे भी और भव्य महाआरती पहाड़ी बाबा के मुख्य द्वार पर की जाएगी। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले महानगर महावीर मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा की आज की भव्य आरती की भव्यता को देखकर यह लगता है कि पूरा शहर शिवमय हो गया।
आज के कार्यक्रम के व्यवस्थापक संजय सिंह उर्फ लल्लू ने कहां की बोल बम के नारों से पूरा रांची शहर बाबा के रंग में रंग गया।
क्षत्रिय परिवार के शिवाजी सिंह ने कहा कि हम लोग श्रावण मास के हर सोमवार को और भी भव्य आरती करेंगे साथ ही क्षत्रिय परिवार के ज्यादा से ज्यादा लोग सम्मिलित होंगे।
आज के कार्यक्रम की व्यवस्था श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी और श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर के कोषाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ लल्लू जी ने की। साथ ही खीर के भोग की व्यवस्था क्षत्रिय परिवार के द्वारा की गई
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से- बीनू सिंह,कुणाल आजमानी, ललन सिंह,जय सिंह यादव, शिवाजी सिंह परमार,नंद किशोर सिंह चंदेल,संजय सिंह उर्फ लल्लू, दीपक ओझा,रवि सिंह, हरि सिंह,सत्येंद्र सिंह,उर्मिला चौधरी, सोमू बनर्जी, सुचित्रा सिंह, नीतू सिंह, विकास सिंह, विशु विशाल यादव, राजेश सिंह, पवन सिंह राठौर, राणा सिंह,अरूप, सूर्यकांत सिंह, राजेश सिंह, बलराम सिंह, विपिन सिंह, पंकज सिंह, बबन सिंह,अशोक यादव, दिलीप सिंह, आदर्श सिंह, उषा सिंह,ममता सिंह,अभिजीत सिंह, नितिन सिरमौर, राजीव पांडे, आलोक चौधरी, रिशु,सत्यजीत सिंह, कुमकुम, बिट्टू, आशु आदि शिव भक्त गण उपस्थित थे।

इन पूजा समितियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
•युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति
•श्री महावीर मंडल रांची महानगर
•महावीर मंडल
•क्षत्रिय परिवार
•अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
•उदय शंकर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट
•रांची महानगर काली पूजा समिति
•गजराज पूजा समिति
•युवा दल
•जनसंख्या फाउंडेशन
•श्री कृष्ण जन्माष्टमी मोराबादी समिति
•झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ
•झारखंड प्रदेश मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन
•काली पूजा समिति विकासनगर
•महानगर काली पूजा समिति
•भारतीय युवा संघ
•सर्वेश्वरी पूजा समिति
•नन्द किशोर सिंह चंदेल

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular