Skip to content
April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

The Real Khabar

दिखाएं हम, सिर्फ सच्ची ख़बरें

THE REAL KHABAR_20260108_131911_0000
Primary Menu
  • JHARKHAND
    • West Singhbhum
    • Khunti
    • Latehar
    • Palamu
    • Garhwa
    • Pakur
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Gumla
    • Jamtara
    • Hazaribagh
    • Simdega
    • Sahibganj
    • Ramgarh
    • Ranchi
    • Chatra
    • Saraikela-Kharsawan
    • Bokaro
    • Godda
    • Giridih
    • Lohardaga
    • Kodarma
  • BIHAR
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • CAREER
  • ENTERTAINMENT
  • TECH
  • BREAKING NEWS
  • POLITICS
  • Crime
  • Sports
Light/Dark Button
Youtube
  • Home
  • JHARKHAND
  • Palamu
  • मेदिनीनगर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, पूर्व मुखिया को सीने में गोली, दुकानदार भी घायल
  • Crime
  • Palamu

मेदिनीनगर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, पूर्व मुखिया को सीने में गोली, दुकानदार भी घायल

Sneha Gupta 3 months ago (Last updated: 3 months ago)
Screenshot_20260115_170116.jpg

पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की घटना में एक दुकानदार अजीत गुप्ता भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद अपने क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला में कंबल वितरण को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पैदल पहुंचे अपराधियों ने अचानक उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए नवीन प्रसाद पास की एक दुकान में घुस गए, लेकिन अपराधी वहां भी पीछा करते हुए घुस आए और लगातार गोलियां चलाते रहे।

इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान दुकान में मौजूद दुकानदार अजीत गुप्ता के हाथ में गोली लग गई, जबकि पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद को सीने में गोली लगी। दोनों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव रंजन और टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि फायरिंग की इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कान्दू मोहल्ला और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग सहमे हुए हैं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: रांची स्थित ED कार्यालय पर सियासी घमासान, निशिकांत दुबे का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
Next: झारखंड हाईकोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, जमीन घोटाले से जुड़े MP/MLA केस में राहत से किया इनकार

Related Stories

IMG-20260308-WA0030
  • Dhanbad
  • Crime

धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर

admin 1 month ago
IMG-20260308-WA0029
  • Bokaro
  • Crime

वेस्ट बोकारो के बंजी गांव से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

admin 1 month ago
116222537.jpg
  • Crime
  • Ranchi

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मची अफरा-तफरी; कोर्ट परिसर खाली, हाई अलर्ट पर पुलिस

Sneha Gupta 2 months ago

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

Trending News

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र 1775930041041 (1) 1
  • Ranchi

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

admin 5 days ago
राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण IMG-20260329-WA0026 2
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 2 weeks ago
रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन IMG-20260325-WA0048 3
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 3 weeks ago
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न IMG-20260325-WA0046 4
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 3 weeks ago
सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन IMG-20260323-WA0029 5
  • Lohardaga

सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

admin 3 weeks ago

You May Have Missed

1775930041041 (1)
  • Ranchi

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

admin 5 days ago
IMG-20260329-WA0026
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 2 weeks ago
IMG-20260325-WA0048
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 3 weeks ago
IMG-20260325-WA0046
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 3 weeks ago
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.