सााहिबगंज। बाढ़ प्रभावित राजमहल अंचल के पूर्वी नारायणपुर 4 नम्बर कॉलोनी का रविवार को झामुमो केंद्रीय सचिव व बरहेट विधायक के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने जायजा लिया। मौके पर उन्होंने 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री चूड़ा चीनी , सत्तू , दाल, चावल , नमक का विवरण किया। उन्होंने कहा कि एक-एक बाढ़ पीड़ित तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दो दिनों तक यहां कैम्प कर बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा कर गए। लगातार उनकी नजर यहां के बाढ़ की स्थिति पर बनी है। उन्होंने कहा कि अच्छी खबर है कि पिछले तीन दिनों से बाढ़ का पानी उतरना शुरू हो गया है। बाढ़ का पानी पूरी तरह उतरते ही प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार का संक्रमण या बीमार न फैलने पाएं। मौके पर उनके साथ झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थे।
बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर उभरे विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा
Previous article
Next article